बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को तारों में स्पार्क के बाद आग लग गई। इससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव समेत पूरा स्टाफ अपने कार्यालय से बाहर निकल आया। वही कर्मचारी बिजली काटने में जुट गए। लकड़ी के डंडे के सहारे किसी तरह बिजली काटी गई। इसके बाद स्पार्क करना बंद किया और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया की तार में इस पर की वजह से धुआं निकल आया था इस पर काबू पा लिया गया है। फाल्ट को ठीक कराया जा रहा है।