देवरिया चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति की ओर से बैतालपुर चीनी मिल को चलाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में पिछले 36 दिनों से धरना चल रहा है। बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल किसानों की अस्मिता से जुड़ी है। इसका चलना जनहित में जरुरी है। जनहित में काम करने का दावा करने वाली सरकार को चाहिए कि किसानों के हित में बैतालपुर चीनी मिल को पुन:चलाने की व्यवस्था करें। इसके लिए कई बार मुख्यमंत्री भी यहां आकर घोषणा कर चुके हैं। धरने में रामप्रकाश सिंह, विकास दूबे, विजय सिंह, राकेश चंद्र मिश्र, जफर अली मंसूरी, बकरीदन अली, दीनदयाल शर्मा, सुभाष चंद, विजय सिंह, मोतीलाल यादव, योगेंद्र आदि शामिल रहे।