खतौनी में अंश निर्धारण की खामियों को दूर करने के लिए डीएम दिव्या मित्तल ने रुद्रपुर तहसील में कैंप लगवाया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर लगाए गए कैंप का जायजा लिया। डीएम ने अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों के सुधार के लिए एसडीएम को आवश्यक निर्देश दी। उन्होंने इस काम को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा।