फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने दुग्धेश्वरनाथ मंदिर का दौरा

महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर डीएम दिव्या मित्तल और एसपी संजीव सुमन ने शुक्रवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले के सबसे प्राचीन दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। डीएम ने मंदिर पर शिवरात्रि में जलाभिषेक कराने की तैयारियों की समीक्षा की उन्होंने बैरिकेडिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंदिर परिक्षेत्र का जायजा लेने के बाद डीएम और एसपी ने महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर पुलिस और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए है। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें