क्षेत्र के कपरवार पश्चिम टोला स्थित कब्रिस्तान के निकट मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला। उसका मुंह गमछे से बंधा हुआ था। युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने वाले स्थान पर मारपीट किए जाने जैसा लग रहा है। वहां पर खून के निशान भी हैं। जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज महेन्द्र मोहन मिश्र दलबल के साथा मौके पर पहुंच गए।