थाना क्षेत्र के महुई पांडेय पार्क स्थित पुल के पास शुक्रवार आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूज उठा। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश और उसका गिरफ्तार साथी तीन दिन पहले क्षेत्र में दो महिलाओं से हुई मंगलसूत्र की छिनैती में शामिल थे। पुलिस ने तलाशी में दोनों के पास से एक-एक 315 बोर कट्टा और कारतूस बरामद किया है।