शहर के गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के बगल में स्थित हजरत शहीद अब्दुल गनी शाह मजार सोमवार को भी तोड़ा गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। नियत प्राधिकारी कोर्ट में केस हारने के बाद मजार कमेटी के अध्यक्ष ने स्वेच्छा से मजार हटाने की सहमति दी थी। इसी के बाद रविवार को इसे तोड़ने का काम शुरू किया गया।