देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के गहिला गांव निवासी आईटीबीपी जवान का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान मंगलवार को हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई थी। सैनिक का शव बृहस्पतिवार को सुबह पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। घर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। बटालियन के सैनिकों ने गांव पहुंचकर सलामी दी। भागलपुर के सरयू नदी के तट पर सैन्य सम्मान के साथ हवाई फायरिंग कर जवान ने सलामी दे अंतिम संस्कार हुआ।