पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भाटपार रानी पुलिस द्वारा 06.01.2026 को मार्निंग वाक में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया चौराहा कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास के पास से अभियुक्त विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व0 रामनन्दी सिंह साकिन रजवाही पतहरा थाना यादवपुर जनपद गोपालगंज, बिहार को 06 किलोग्राम 810 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।