फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हत्या पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, जताई नाराजगी

Rohit Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 03:01 PM IST

बरहज के अधिवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह की हत्या के मामले में भाटपार रानी के अधिवक्ता संघ बुधवार को सड़क पर उतर गए। उन्होंने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए एसडीएम रत्नेश तिवारी को अपनी मांगों का तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने ,अधिवक्ता के परिवार को प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजा दिए जाने तथा पूरे प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू किए जाने की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुनील पांडे, प्रदीप गुप्ता, सुशील ओझा, सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें