फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में एडिशनल SP ने सुनी फरियाद, जमीन विवाद पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

कोतवाली में शनिवार को एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने तहसीलदार अलका सिंह के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र के सिसवा पांडेय गांव की रहने वाली गुड्डी देवी पत्नी वीरेंद्र यादव ने शिकायत की कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी जमीन में जबरन गोबर रख दिया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। पीड़िता ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार अलका सिंह ने मौके पर ही टीम गठित कर प्रकरण का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें