महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत देवरिया जिले में शनिवार को “बहू-बेटी अभियान” चलाया गया। यह अभियान परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित तथा दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं और बालिकाओं की जागरूकता के लिए आयोजित किया गया। जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गांवों और कस्बों में चौपाल व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।