पुलिस ने बुधवार को इंगुरी सराय रेलवे अंडरपास के पास एक टेंपो से 72 लीटर देसी शराब बरामद की। शराब टेंपो के नीचे बने बॉक्स में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। तलाशी के दौरान बंटी-बबली ब्रांड के 360 पाउच मिले। पुलिस ने गोपालगंज निवासी चालक मुन्ना हवारी को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की और टेंपो कब्जे में ले लिया।