रामपुर कारखाना थाना के गौरा ग्राम पंचायत के कोटेदार प्रदीप गुप्ता के दरवाजे पर बुधवार की सुबह 118 बोरा सरकारी खाद्यान्न पकड़ा गया। कोटेदार द्वारा सील तोड़कर के उसे दूसरे बोरे में पैक किया जा रहा था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने खाद्यान्न को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि घटना मे शामिल पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस को पुलिस को सौंप दिया।