मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रदेश में मिलावटी व नकली खाद बेचने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को खाद मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। किसी स्तर पर मिलीभगत या लापरवाही सामने आने पर खुली विजिलेंस जांच कराई जाएगी।