जिले की सीमा पर देर रात से रोके गये प्रयागराज जाने व आने वाले श्रद्धालुओं के दर्द को संत व पुलिस टीम के साथ समाजसेवियों ने बुधवार की दोपहर बाद महसूस किया। बरगढ़, भरतकूप, राजापुर में बसों के अंदर भी श्रद्धालुओं को खाना पहुंंचाया। पैदल आने जाने वालों को रोककर नाश्ता कराया गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में चित्रकूट संस्कृति विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष संत विराट महराज ने पूरी टीम के साथ हजारों श्रद्धालुओं को खिचड़ी, चाय, बिस्कुट आदि का वितरण किया। शहर के बस स्टैंड में सन ग्रुप की तरफ से श्रद्धालुओं को भोजन खिलाया गया। जिसमें ग्रुप के मंंत्री बब्बू गुप्ता, संजय आदि मौजूद रहे। मेला क्षेत्र सीतापुर के पास एसपी के निर्देश पर पुलिस विभाग की तरफ से प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें पहाड़ी थानाध्यक्ष रीता सिंह व एसआई श्याम देव ने प्रसाद का वितरण किया।