फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चित्रकूट में बाल सुधार गृह से भागे दो बाल अपचारी, एक को पकड़ा

शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Feb 2025 06:12 PM IST

मुख्यालय स्थित बाल सुधार गृह से दो बाल अपचारी भाग निकले। तीन घंटे बाद सुधार गृह के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस की तीन टीमें शहर में इनकी तलाश में जुटी एक को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार है। फरार बाल अपचारी पॉक्सो एक्ट व रेप मामले में हमीरपुर जिले से चित्रकूट सुधार गृह भेजा गया है। विभाग ने दावा किया सिर्फ एक ही बाल अपचारी भागा है। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे शहर के एसडीएम कॉलोनी में स्थित बाल सुधार गृह के एक कमरे की जॉली हटाकर दो बाल अपचारी भाग निकले। दस बजे जब गिनती हुई तो दो किशोर कम मिले। इसके बाद उन्हें ढूंंढा गया लेकिन वह नहीं मिले। एक कमरे की जाली टूटी मिली। दोनों के भागने की पुष्टि होने के बाद सुधार गृह के अधिकारी कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों में खलबली मच गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें