फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चित्रकूट में 36 सौ एकड़ भूमि में बनेगा सोलर पार्क, लोगों को मिलेगा रोजगार

शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 08:42 PM IST

कभी डकैतों के लिए जानी जाने वाली भूमि पर अब 800 मेगावाट अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क परियोजना संचालित होगी। सोमवार को विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मानिकपुर के डोडा माफी में भूमि पूजन किया। जो 3600 एकड़ भूमि में बनेगा। पार्क निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। पाठा क्षेत्र के डोडा माफी गांव समेत आसपास के गांवों में डकैतों की चहलकदमी रहा करती थी। हलांकि अब डकैतों का खात्मा हो चुका है। ऐसे में अब यहां विकास की संभावनायें बढी हैं। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार) एवं यूपी नेडा (उत्तर प्रदेश सरकार) का संयुक्त उपक्रम टुस्को लिमिटेड सोलर पार्क का निर्माण करा रही है। भूमि पूजन के बाद विधायक ने कहा कि सोलर पार्क का निर्माण के लिए 15 गांव की 3600 एकड़ (2350 एकड़ निजी भूमि और 1250 एकड़ सरकारी भूमि) चिन्हित की गई है। जिसमें से 3271 एकड़ भूमि का अनुबंध हो गया है। कहा कि किसानों को हर तीसरे वर्ष पांच फीसदी धनराशि बढ़ाई जाएगी। जिससे किसानों को फायदा होगा। अभी भी 200 एकड़ जमीन कम है। जिलाधिकारी शिवशरणणप्पा जीएन ने कहा कि 800 मेगावाट अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क टुस्को बना रहा है। परियोजना 4700 करोड़ की है। इंवेस्टमेंट रोजगार का नया अवसर मिलेगा। एडीएम उमेश चंद्र निगम, एसडीएम सौरभ यादव, परियोजना अधिकारी यूपी नेडा अजय कुमार श्रीवास्तव, टुस्को के उप-महाप्रबंधक जितेंद्र नाथ सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवल किशोर मिश्र मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें