चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी नटों का डेरा में पिकअप व ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। लाठी-डंडे व पत्थर चले। पिटे एक युवक ने हाईवे पर लेटकर जाम लगाने का प्रयास किया। उसके समर्थक भी वहां पहुंचे और जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लिया है। नटों का डेरा निवासी फैजान ने बताया कि उसके ई रिक्शे पर पड़ोसी आरिफ ने शुक्रवार को पिकअप से टक्कर मारी थी। दोनों वाहनों को क्षति पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने मिलकर मामला सुलझा लिया था।