फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोशाला संचालन के लिए धनराशि न मिलने से नाराज प्रधानों ने किया प्रदर्शन

गोशाला संचालन के लिए सरकारी बजट न मिलने से ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वहीं धरने पर भी बैठे। इसके बाद सीडीओ कार्यालय में प्रधानों संग सीडीओ ने बैठक की। सोमवार को प्रधान संघ ने कलक्ट्रेट व विकास भवन में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में प्रधानों ने ज्ञापन में अवगत कराया कि पिछले 15 जुलाई से लिखित आदेश होने पर गोशालाओं का संचालन शुरु किया गया था। जनपद में अगस्त माह से सभी गोशालाएं संचालित हो रही है। जिनकी रोजाना जीपीएस फोटोग्राफ के अलावा जिले व ब्लाक स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी भ्रमण कर निरीक्षण भी करते रहे है। पांच महीने बीतने जा रहे है, लेकिन अभी तक भरण-पोषण का कोई भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान न होने से गोशालाओं की व्यवस्थाएं अब प्रभावित हो रही है। संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें