अयोध्या के महंत राजूदास की सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। महंत पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली कर्वी का घेराव कर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को तहरीर दी। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित पूर्व रक्षामंत्री और तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व. मुलायम सिंह यादव पर अयोध्या के महंत राजू दास ने अपने एक्स एकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आहत हैं। महंत के खिलाफ दर्ज एफआईआर दर्ज की जाए। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।