फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, बम के धमाके व गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा क्षेत्र

चित्रकूट जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार सुबह शहर के सीआईसी परिसर में मॉक ड्रिल किया गया। पुलिस का सायरन बजते ही पुलिसकर्मी एक्शन मोड में आ गए। युद्ध के हालात से निपटने की पूरी कार्रवाई पुलिसकर्मियों ने की। शहरवासी बम के धमाके और गोलियों की तड़तड़ाहट से डर गए। इसके बाद में पता चला कि ये युद्ध का पूर्वा अभ्यास है, तो राहत मिली। इस दौरान शहर की ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात कर भी अभ्यास किया गया। शहर में पुलिस ने पैदल मार्च भी किया। पूरी मॉक ड्रिल पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की निगरानी में हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें