चित्रकूट जिले के कर्वी में नया बाजार में राम रावण युद्ध के पश्चात दशानन का पुतला दहन किया गया। यहां रावण का पुतला 25 फीट का बनाया गया था। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रबंधक गुलाब गुप्ता, महामंत्री शैलेंद्र केसरी, मंत्री अखिलेश त्रिपाठी, संजय अग्रवाल, रचित अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में दर्शन मौजूद रहे।