रामायण मेला परिसर में आयोजित कांग्रेस सेवा दल के पांच दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने डॉ. आंबेडकर को लेकर की गई अमित शाह की टिप्पणी पर भाजपा को घेरा। कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह की संविधान के रचियता डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी अशोभनीय है। अमित शाह की टिप्पणी देश के संविधान और तिरंगे झंडे को न मानने वाले आरएसएस और भाजपा की मानसिकता को उजागर करती है। कहा कि बाबा साहब के बनाए गए संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।