फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में जा रहे युवकों पर हमला, दो घायल; VIDEO

सदर कोतवाली क्षेत्र के धूरीकोट गांव में तिलक समारोह में जा रहे दो युवकों पर कुछ दबंगों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। विकास विश्वकर्मा और नागेश किसी तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे तथा फावड़े से हमला कर दिया। हमले में विकास विश्वकर्मा के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। नागेश को भी चोटें आई हैं और उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष बीके पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें