सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजली पावर हाउस के पास युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक की बीच सड़क पर लात-घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक मिलकर एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोग बीच-बचाव करने का प्रयास करते भी नजर आते हैं, लेकिन कुछ देर तक मारपीट का सिलसिला जारी रहता है। वीडियो में मारपीट कर रहे युवकों में से एक चिल्लाते हुए कहता सुनाई देता है, "पहले इसने मेरे भाई को मारा, अब हम इसकी पिटाई कर रहे हैं।" इसके बाद भी युवक पर लात-घूंसों की बौछार जारी रहती है।