फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे की ड्यूटी के बाद सड़क पर गिरा कर्मचारी, अस्पताल पहुंचते ही मौत, VIDEO

पड़ाव। मुगलसराय थाना क्षेत्र के पुरानी डांडी स्थित सरगम इंटरप्राइजेज पाइप कंपनी के एक कर्मचारी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भिसौड़ी निवासी मुन्ना पाल (50) रविवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक करीब 12 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान कंपनी परिसर के पास अचानक सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें