पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोमवार को बबुरी और मुगलसराय थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 112 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया।