फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीला वस्त्र धारण कर 151 महिलाओं ने निकाली शिवमहापुराण की कलशयात्रा, VIDEO

टांडा खुर्द ग्राम सभा में रविवार को दस दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन राज नारायण पांडेय, प्रेम पांडेय और प्रदीप पाण्डेय की ओर से अपने पूर्वजों की स्मृति में कराया जा रहा है। कथा के पहले दिन, दोपहर 1 बजे टांडाकला गंगा घाट से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र की महिलाओं और कन्याओं ने 151 कलश भरकर हिस्सा लिया। कलश यात्रा टांडा बाज़ार से होते हुए कथा स्थल, टांडा खुर्द स्थित संगमेश्वर महादेव प्रांगण, पहुंची। कलश यात्रा में विजय पांडेय, अमित पांडेय, राकेश पांडेय, नरसिंह यादव और ओम प्रकाश यादव समेत सैकड़ों भक्तगण सम्मिलित हुए। इस दौरान टांडा खुर्द के निवासियों में कथा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मारूफपुर चौकी का पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से डटा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें