फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह बोले- नीट पेपर लीक रोक नहीं सकी सरकार, ईवीएम सुरक्षा पर कैसे करें भरोसा; VIDEO

चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो सरकार नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा के प्रश्नपत्र को लीक होने से नहीं रोक सकती, उससे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा को लेकर भरोसा करना कठिन है। सपा सांसद ने कहा कि नीट पेपर लीक की घटना लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह उन छात्रों के साथ गंभीर अन्याय है जिन्होंने कठिन परिश्रम करके परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक करने वालों को सत्ता पक्ष से संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें