चंदौली जिले के चहनिया विकासखंड टांडाकला क्षेत्र के रमदत्तपुर दलित बस्ती में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले तीन वर्षों से जर्जर व खुली पड़ी सीवर नाली की समस्या को लेकर सोमवार को बस्ती के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द मरम्मत की मांग की।