क्षेत्र के सोनबरसा, टांडाकला, टांडाखुर्द और सरौली समेत आसपास के गांवों में पिछले कुछ दिनों से काले बंदरों (लंगूरों) के आने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। पांच-पांच के झुंड में घूम रहे ये लंगूर छतों, आंगनों और रास्तों पर अचानक आ धमकते हैं, जिससे राहगीर और ग्रामीण डर कर भागने को मजबूर हो जाते हैं।