फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गंदे पानी से घिरा गांव, घुटने भर पानी में होकर आना-जाना मजबूरी, सकलडीहा के खुचमा गांव में बढ़ीं दिक्कतें

चंदौली के सकलडीहा के खुचमा गांव सभा में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से एक पखवाड़ा से दर्जनों परिवार पानी से घिरा हुआ है। जिससे तरह-तरह की परेशानियों के साथ-साथ महामारी फैलने का भी भय ग्रामीणों को सता रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर किया। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बरसात के कारण ताल तलैया के साथ-साथ खेत खलिहान भी जलमग्न हो उठा। इसके साथ-साथ तमाम गांव में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया था। जहां दो दिनों से बरसात रुकने के कारण पानी का स्तर धीरे-धीरे काम हो रहा है। लेकिन विकास खंड सकलडीहा के खुचमा गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लगभग एक दर्जन मकान पानी से घिरा हुआ हुआ है। गांव सभा के नादान और शौचालय का भी पानी इसी में बह रहा है। जिससे ग्रामीणों को तरह-तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उठ रहा है दुर्गंध से लोगों को महामारी फैलने का भय भी सता रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। चेताया की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग अलीनगर सकलडीहा मार्ग जाम करने का भी काम करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से किया गया लेकिन ना तो पानी निकासी की कोई व्यवस्था कर रहा है और ना ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहा है। जिससे गांव में नारकीय स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से बृजेश,देवेंद्र,मनीष,राधेश्याम, घनश्याम,उषा देवी,राकेश,विक्की, लल्लन सहित तमाम लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें