फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चार बेड बेचने का वीडियो वायरल, जांच की मांग; VIDEO

चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के खड़ान स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चार सरकारी बेड कबाड़ में बेचने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वायरल वीडियो में एक कबाड़ी साफ तौर पर यह दावा करता नजर आ रहा है कि उसने अस्पताल के सरकारी बेड खरीदे हैं। कबाड़ी के बयानों के आधार पर सीधे अस्पताल के फार्मासिस्ट पर उंगली उठ रही है, जिन पर नियमों को ताक पर रखकर सरकारी संपत्ति को कबाड़ के भाव बेचने का आरोप है।इस पूरे प्रकरण को लेकर स्थानीय जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें