चहनियां विकास खंड के गणेशपुरा ग्राम सभा में कच्ची चकरोड सड़क को ट्रैक्टर से जोतने के विवाद ने ग्रामीणों में भारी रोष पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रशासन से मनरेगा योजना में अनियमितता पर उचित कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रधान दिनेश निषाद एवं ग्रामीणों का आरोप है की ब्लॉक से जुड़े कृष्णा नामक एक "बाबू" ने देर रात में ट्रैक्टर लाकर गांव के तीन चकरोड सड़कों को जोत दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मनरेगा मजदूरों की मजदूरी को मारने का प्रयास है, क्योंकि नियमानुसार चकरोड की मरम्मत और मिट्टी डालने का काम मनरेगा श्रमिकों द्वारा किया जाना चाहिए।विरोध प्रदर्शन के दौरान, पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश निषाद ने हस्तक्षेप किया और ट्रैक्टर से जोताई को रोका। उन्होंने कहा कि वह 2005जिस सड़क पर खरंजा और मिट्टी डलवा चुके थे, उसे भी जोतने का प्रयास किया जा रहा था। हंगामा बढ़ने पर ट्रैक्टर चालक और संबंधित बाबू कृष्णा मौके से चले गए।