अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली रिंग रोड अंडरपास के पास पुलिस ने ऑटो सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि दूसरे के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने ऑटो को भी कब्जे में लिया है।