फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में शोपीस बनी दो स्ट्रीट लाइटें, बढ़ी परेशानी; VIDEO

चंदौली के सदर कोतवाली परिसर में लगी दो स्ट्रीट लाइटें पिछले कई वर्षों से खराब पड़ी हैं। मरम्मत न होने के कारण ये केवल शोपीस बनकर रह गई हैं। रात होते ही परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं हो पाती, जिससे पुलिसकर्मियों और फरियाद लेकर आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के अनुसार, पहले परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से रात में आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होती थी। लेकिन स्ट्रीट लाइटें खराब होने के बाद परिसर के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अंधेरे के कारण रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को काम करने में कठिनाई होती है, वहीं शिकायत दर्ज कराने या अन्य कार्य से आने वाले नागरिकों को भी असुविधा उठानी पड़ती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि कोतवाली परिसर में पुनः पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें