फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद निपटाने में लापरवाही पर दो कानूनगो और एक लेखपाल को फटकार, VIDEO

सकलडीहा स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में रास्ता और नाली पर अतिक्रमण की शिकायतें अधिक आई। लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान न किए जाने की गई। भूमि विवाद का निपटारा में देरी और अंश निर्धारण मे लापरवाही की शिकायत पर डीएम ने दो कानूनगो और एक लेखपाल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला स्तरीय समाधान दिवस में आए 245 प्रार्थना पत्रों में 17 का समाधान किया गया। वहीं, पांचों तहसीलों में आए कुल 563 शिकायतों में 37 का समाधान किया गया। सकलडीहा तहसील में डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान भूमि विवाद के समाधान में देरी पर कानूनगो महेश सोनकर क्षेत्र खंडवारी और ओम प्रकाश क्षेत्र सकलडीहा जबकि लेखपाल जितेन्द्र यादव क्षेत्र महाईच को अंश निर्धारण में लापरवाही की शिकायत पर फटकार लगाई। डीएम ने एसडीएम को तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में घनश्यामपुर के लोगों ने दबंग व्यक्ति पर होलिका की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। वहीं फरसंड मोहनपुर गांव के लोगों ने नाली पर अतिक्रमण करने की शिकायत किया। कहा कि इससे रास्ता भी पूरी तरह बंद है। लोगों को पांच किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें