फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अंतरराज्यीय तस्करों को 30 लीटर से अधिक शराब के साथ पकड़ा, VIDEO

अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के समीप से बुधवार की देर शाम दो अंतरराज्यीय तस्करों को 40 हजार रुपये की 30 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ पकड़ा। पीडीडीयू नगर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय और आरपीएफ एएसआई राकेश सिंह टीम के साथ लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास संदिग्धों की निगहबानी कर रहे थे। इसी बीच, मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर किसी ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में है। संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां दो तस्करों को टीम ने दबोचा। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। पुलिस तस्कर बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर सात निवासी कृष्णा राज कुमार और नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 21 निवासी कृष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें