फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर फंसा गेहूं लगा ट्रैक्टर ट्रॉली, एक घंटे बंद रहा ट्रेनों का आवागमन; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 11:43 PM IST

धीना रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की शाम रेलवे फाटक पार करते समय गेहूं लदा ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रैक पर फंस गया। इससे पीडीडीयू पटना रूट पर अप और डाउन की ट्रेनों का परिचालन भी रूक गया। लगभग एक घंटे बाद पहुंची आरपीएफ और रेलकर्मियों की टीम ने कडी मशक्कत कर ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्व रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक की मरम्मत की जा रही थी। वहीं वाहनों का आवागमन हो रहा था। इसी बीच शाम साढ़े 6 बजे कमालपुर की तरफ से गेहूं लदा ट्रैक्टर ट्रॅाली फाटक पार करने लगा। ट्रैक्टर अप लाइन को पार कर गया लेकिन डाउन लाइन पर ट्रैक्टर का पिछला पहिया फंस गया। इससे ट्रैक्टर और ट्रॉली अप और डाउन रेलवे ट्रैक पर रुक गया। ट्रैक मरम्मत के कार्य में जुटे कर्मियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद अप और डाउन की ट्रेनों को रोक दिया। ट्रैक जाम होने से डाउन पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें रूक गई। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दिलदारपुर से आरपीएफ की टीम और रेल कर्मियों की टीम पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन से गेहूं लगे ट्रैक्टर ट्रॅाली को हटाया गया। इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे ट्रेनों का आवागमन सुचारू हुआ। इस संबंध में स्टेशन मास्टर जाकिर अंसारी ने बताया कि ट्रैक पर कार्य चल रहा था। ट्रैक्टर पर लोड अधिक होने के कारण वह पटरी पार नहीं कर सका। रेलवे के लोडर की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। इसके बाद यातायात पूरी तरह बहाल हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें