फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमताबाद में फैक्ट्रियों का जहरीला धुआं बना ग्रामीणों के लिए आफत;video

चंदौली जिले में नियमताबाद विकासखंड के करवट दांडी सहित 10 से अधिक गांवों के बीच संचालित कई फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला धुआं स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्रियों की चिमनियों से प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक लगातार जहरीला धुआं निकलता है, जिससे आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। चंदौली क्षेत्र को प्रदूषण नियंत्रण विभाग पहले ही प्रदूषित क्षेत्रों की श्रेणी में शामिल कर चुका है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी निर्धारित मानकों से अधिक दर्ज किया जाता रहा है। इसके बावजूद फैक्ट्रियों से दिन-रात निकलने वाला धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मांग की है कि फैक्ट्रियों की जांच कराई जाए तथा प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जहरीले धुएं से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें