अलीनगर थाना क्षेत्र के नियामताबाद के एक गांव स्थित महामाया मंदिर में मंगलवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और छोटे-बड़े लगभग आठ घंटे की चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वस्तुओं की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। सुबह मंदिर का ताला टूटा हुआ देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्राथमिक जांच शुरू की। ग्रामीणों ने चोरी की घटना को लेकर नाराजगी जताई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय हल्का प्रभारी को भेजा गया और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।