फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम महिलाओं के विरोध करने पर लौटी; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 07:03 PM IST

बबुरी थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर बाजार में रविवार की दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी, पुलिस व पीएसी के जवान अतिक्रमण हटाने पहुंचे। एक परिवार के दो शौचालय को गिरा दिया गया। इसका महिलाओं ने कड़ा विरोध किया। इसके बाद संयुक्त टीम लौट गई।पाण्डेयपुर के कासिमपुर राजस्व गांव में सड़क चौड़ीकरण के बाबत भोनू बिन्द और देवनारायण बिन्द का मकान है। रविवार को संयुक्त टीम ने महिलाओं को घर खाली करने के लिए कहा। परिवार भूमिहीन हैं जो कुछ है वह दो कमरे का मकान है। बाहर के दो शौचालय को जेसीबी ने ढहा दिया। इसके बाद दर्जनों की संख्या में महिलाएं पहुंच गईं और विरोध करने लगीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक ही परिवार को निशाना क्यों बनाया जा रहा है। सरकार को जमीन लेना है, तो सभी का मकान गिराए। भाजपा नेता शोनू सिंह और ग्राम प्रधान रामभरोष बिन्द ने भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के बाद नाली का निर्माण किया जा रहा है, नाली निर्माण के बाद किसी एक परिवार का आवास क्यों गिराया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान राम भरोष बिन्द ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी को जितनी जमीन चाहिए और नाली निर्माण तक के लिए ले चुके हैं। उसके बाद अगर एक गरीब भूमिहीन परिवार की थोड़ी जमीन और दो कमरे हैं, तो उसे गिराने की इतनी जल्दी क्यों है। सरकार उनके आवास और भूमि की व्यवस्था करे और सभी के घर गिराए एक परिवार को ही लक्ष्य नहीं करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें