फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकलडीहा, चहनियां, धानापुर की टोली नंबर-2 अव्वल, VIDEO

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से मंगलवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली के प्रांगण में 77वां पीआरडी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसका मान-प्रणाम मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने स्वीकार किया। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला युवा कल्याण एवं प्राविधिक दल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बुके, स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर किया। परेड कमांडर राजन कुमार यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धानापुर के नेतृत्व में तीन टोलियों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। प्रत्येक टोली में 22—22 स्वयंसेवक शामिल रहे। मूल्यांकन में टोली नंबर-2 ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि टोली नंबर-1 ने द्वितीय और टोली नंबर-3 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परेड में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त टोलियों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें भी सकलडीहा–चहनियां–धानापुर की टोली नंबर-2 विजेता रही, जबकि टोली नंबर-1 उपविजेता बनी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें