दिवंगत दवा कारोबारी रोहिताश पाल के मुगलसराय स्थित रवि नगर आवास पर रविवार को विधायक सुशील सिंह पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा ढांढस बंधाया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों व साजिशकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हृदय-विदारक घटना हम सभी के लिए दुखद है। अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, वह कानून के दायरे से बाहर नहीं रह सकेगा। ऐसी कार्रवाई होगी कि अपराध करने और कराने वालों कि रूह कांप जाएगी और मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश व डीजीपी वाराणसी से बात किए और कहें कि जल्द से जल्द हत्याकांड में शामिल लोगों पर कार्रवाई करें इस दौरान राणा प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, सदानंद दुबे, शुभम जायसवाल, विशाल तिवारी, महेंद्र पटेल सभासद, सुनील विश्वकर्मा सभासद, शैलेंद्र गुप्ता सभासद, कुंदन सिंह, विकास सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।