चंदौली के थाना अलीनगर पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ कर दिया। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरोह के दो शातिर सदस्यों मनीष कुमार और कमलेश पटेल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के टावर उपकरण, मोबाइल फोन और नगद धनराशि बरामद की गई है। ये लोग चंदौली के टावरों से कीमती पार्ट्स चुराकर दिल्ली ले जाकर बेचते थे।