पीडीए जन जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को कुछमन और बसिला गांव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, किसानों और युवाओं से शोषितों-वंचितों के हितों को देखते हुए सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।