फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्स लेन का सर्विस लेन बना अवैध पार्किंग, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Dec 2025 01:42 PM IST

जिले में पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक बने सिक्स लेन मार्ग पर यातायात व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। सिक्स लेन के दोनों ओर बने सर्विस लेन को लोगों ने खुलेआम पार्किंग में तब्दील कर दिया है। हालत यह है कि सड़क के किनारे इतनी संख्या में वाहन खड़े किए जा रहे हैं, मानो यह कोई निर्धारित पार्किंग स्थल हो। सबसे खराब स्थिति जिले के सबसे व्यस्त चौराहे पड़ाव की है। यहां सर्विस लेन पूरी तरह सवारी वाहनों के स्टैंड में तब्दील हो चुका है। दोनों तरफ ऑटो, पिकअप, ई-रिक्शा और बाइक इस कदर खड़े रहते हैं कि आने-जाने के लिए रास्ता ही नहीं बचता। इससे आम राहगीरों के साथ-साथ आपातकालीन वाहनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विडंबना यह है कि यह पूरा मामला पुलिस की आंखों के सामने चल रहा है। चौराहे पर हर समय पांच से अधिक सब-इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध पार्किंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है। लगातार लगने वाले जाम के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को घंटों फंसना पड़ता है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही सर्विस लेन को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त नहीं कराया गया तो दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें