फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदामा मिलन प्रसंग के साथ समापन हुआ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, VIDEO

नौगढ़ के अमरा भगवती मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, सदचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय कथा का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर कथावाचक धीरूभाई महाराज जी ने श्रद्धालुओं को सुदामा मिलन का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बालसखा सुदामा का स्वागत कर उनके जीवन को सम्मान और प्रेम से भर दिया। कथा के दौरान मंदिर परिसर भावविभोर श्रद्धालुओं की उपस्थिति से गूंज उठा। कथावाचक ने सुदामा मिलन के प्रसंग को विस्तार से समझाते हुए कहा कि यह प्रसंग केवल मित्रता का नहीं बल्कि त्याग, समर्पण और सच्चे प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सुदामा की गरीबी और कठिनाइयों के बावजूद उनकी भक्ति और निष्ठा ने उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के हृदय में विशेष स्थान दिलाया। कथा सुनते समय श्रद्धालु भावुक हो उठे और वातावरण में भक्ति रस की धारा बहने लगी। समापन अवसर पर अभिषेक अवस्थी ने ब्राह्मणों को दक्षिणा देकर सम्मानित किया। यज्ञाचार्य पंकज पांडेय और आचार्य रवि शुक्ला ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति कराई। समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किए। इस दौरान ज्ञानप्रकाश सिंह, रामअवलंब यादव, अनिल सांद्रानंद यादव, सुजीत यादव, रामगोविंद, मनोज पांडेय, रमाकांत, ग्राम प्रधान परमानंद यादव सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालक अनूप पांडे भगवानय ने किया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें