फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क, गंदगी और टैक्स बढ़ोतरी पर सपा ने नपा कार्यालय में दिया धरना; VIDEO

समाजवादी पार्टी की नगर इकाई ने सोमवार को खराब सड़क, गंदगी और टैक्स बढ़ोतरी पर सोमवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरना दिया। शहर की खराब सड़कों, बजबजा रही नालियों और लोगों के भवनों पर लगने वाले टैक्स में बढ़ोतरी पर सपा नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि शहर की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। शहर में सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके अलावा नालियों सिल्ट से बजबजा रही है। कई वार्डेा में हफ्ते तक झाडू नहीं लगता है। वहीं दूसरी तरफ पालिका की ओर से भवनों पर टैक्स में बेतहाशा वृद्धि भी कर दी गई है। इससे आमजन काफी त्रस्त है। इस दौरान सपा के नगर अध्यक्ष सोनू चौहान ने कहा कि नगर पालिका में स्थाई रूप से ईओ की नियुक्ति नहीं होने से आमजन को काफी परेशानी होती है। वर्तमान ईओ के पास अतिरिक्त प्रभार होने के कारण वे दूसरे कार्येा में व्यस्त रहते है। ऐेमे में आम जनता जब किसी कार्य से नगर पालिका में आती है लेकिन ईओ के नहीं मिलने पर मायूस होकर वापस लौट जाती है। पूर्व सभासद विनय यादव डब्बू ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र पानी निकासी के लिए नाली उन्होंने अपने रुपयों से बनवाई लेकिन नगर पालिका वहां सफाई नहीं करवा पाती है। आरोप लगाया कि सफाई निरीक्षक फोन करने फोन तक नहीं उठाते है। वक्ताओं ने कहा कि काली महाल के बड़े नाले के गंदगी से पटे होने, विभिन्न वार्डेा में ट़्यूबवेल खराब होने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी जैसे 15 मांगों का हल किये जाने की मांग के बाबत पत्रक एसडीएम पीडीडीयू नगर अनुपम मिश्रा और प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना को संयुक्त रूप से सौंपा। इस दौरान चंद्रशेखर यादव, पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, सुदामा यादव, संतोष यादव, स्नेहित भारती, अमरनाथ जायसवाल, अशोक यादव, राजाराम सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें